फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में ओवर स्पीड से हादसों की संख्या सबसे ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने रोड एक्सीडेंट की समीक्षा करने के लिए एक फरवरी से 30 अप्रैल तक मंडल के सभी चारों जिलों का रिकॉर्ड तैयार किया है। इसमें सामने आया है कि ओवर स्पीड की वजह से सबसे ज्यादा हादसे हुए हैं। जबकि बदायूं में बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर होने वाली दुर्घटनाओं की संख्या सबसे ऊपर है। जनवरी से मई तक मंडल में पिछले साल जहां 1230 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं वहीं इस साल यह ग्राफ 5.93 फीसदी बढ़कर 1303 हो गया है। प्रशासन ओवर स्पीड और बगैर हेलमेट के वाहन चलाने पर कड़ाई की तैयारी कर रहा है। मंडल के सभी जिलों में किस रोड पर सबसे ज्यादा एक्सीडेंट होते हैं, इसका सर्वे भी हुआ तो यह सामने आया है कि बरेली में मीरगंज मार्ग पर सबसे ज्यादा हादसे हुए हैं। जबकि बदायूं में बरेली से कासगंज, पीलीभीत में एनएच-74 पीलीभीत-बरेली व स्टेट हाईवे पीलीभीत-टनकपुर और शाहजहांपुर में बरेली मोड़ शाहजहांपुर से कांठ रोड पर सबसे ज्यादा एक्सीडेंट हुए हैं। कमिश्नर रणवीर प्रसाद रिपोर्ट को सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन


दुघर्टनाओं का कारण और उनकी जिलेवार संख्या
दुर्घटना का कारण बरेली बदायूं पीलीभीत शाहजहांपुर
बिना हेलमेट 27 51 04 16
सीट बेल्ट न लगाना 08 28 00 07
तेज रफ्तार के कारण 179 25 81 13
गलत दिशा में ड्राइविंग 05 08 00 09
डिवाइडर न होना 07 06 00 00
नशे में वाहन चलाना 06 04 00 00
सड़क में गड्ढे होना 02 07 00 00
मोबाइल का इस्तेमाल 04 03 00 11

सबसे ज्यादा हादसे हेलमेट न पहनने और ओवर स्पीड की वजह से हो रही है। सर्वे के बाद अब इसे रोकने के लिए खास तौर से प्रयास होंगे। - रणवीर प्रसाद, कमिश्नर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें