फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोपी पति और सास-ससुर के खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा की पुत्री परिणीता का विवाह शाहजहांपुर में जलालाबाद निवासी गौरव के साथ 14 नवंबर 2018 को हुआ था। ससुराल वाले सन सिटी कालोनी में रहते हैं। आरोप है 15 दिसंबर को सास अनीता अग्निहोत्री, ससुर श्याम अग्निहोत्री और पति गौरव ने कम दहेज का ताना देकर मारपीट की। अपमान जनक शब्दों भी प्रयोग किए। एक दिन पिटाई के दौरान उसने डायल-112 को सूचना दी। पुलिस ने बचाकर उसे रिश्तेदार के घर पहुंचाया। परिणीता की तहरीर पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें