फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक ने कालोनी वासी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर के शिवाजीपुरम में दबंगों ने कालोनी वालों के साथ मारपीट की। इस घटना में दो लोगों के खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

पीड़ित गंगाराम के मुताबिक शिवाजीपुर में नगर निगम सड़क बनवा रहा है। बुधवार रात पौने नौ बजे निर्माण के लिए टाइल्स आए थे। कालोनी में रहने वाले पूर्व फौजी वीरपाल ने ट्रक न आने की बात की। जिसका कालोनी वालों ने विरोध किया। इस पर वीरपाल ने अपने साथी महेश और कुछ अज्ञात लोगों के साथ कालोनी वालों पर हमला कर दिया। दबंगों ने तमंचा लहराकर दहशत मचा दी, आरोप है कि कई लोगों के साथ मारपीट की जिसमें कालोनी के गंगाराम का एक दांत टूट गया, इसके अलावा कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने गंगाराम का मेडिकल कराकर वीरपाल और महेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वीरपाल गंगवार पूर्व फौजी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें