फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक बेचने का झांसा देकर दो लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जालसाजों ने मोबाइल पर 24 टायरा ट्रक की फोटो दिखाकर उसका सौदा किया और दो लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ट्रांसपोर्टर ने थाना इज्जतनगर में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना किला के वामिक शमसी ट्रांसपोर्टर हैं। उनकी दिल्ली के अजय कुमार गनौत्रा से जानपहचान थी। अजय फाइनेंस हुए ट्रकों की किस्तें जमा न होने पर उन्हें खिंचवा लेते हैं। कुदेशिया फाटक स्थित अपने ट्रांसपोर्ट पर उनकी अजय से ट्रक खरीदने की बात हुई। अजय ने 24 टायरा ट्रक की मोबाइल पर फोटो दिखाई। ट्रक पसंद आने पर सौदा तय हो गया। इस पर अजय के कहने पर वामिक ने 13 अक्तूबर को उसके अकाउंट में दो लाख रुपये भेज दिए। बाकी रुपये ट्रक मिलने पर देना तय हुआ। काफी दिन बाद भी जब ट्रक नहीं मिला तो वामिक दिल्ली गए। तब अजय ने जल्द ट्रक भेजने का आश्वासन दिया, लेकिन अब उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया गया है। वामिक ने थाना इज्जतनगर में अजय के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें