बरेली। बारादरी पुलिस ने 180 लीटर कच्ची शराब बरामद करके नौ आरोपियों को जेल भेज दिया। मंगलवार रात शहामतगंज चौकी इंचार्ज, एसआई नितेश शर्मा, नवीन कुमार मलिक आदि ने गंगापुर के नागपंचमी मेला ग्राउंड से 20-20 लीटर शराब के साथ नौ लोगों को दबोच लिया। बारादरी इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि आरोपी मनोज, शादाब, लालमन, कल्लू शाह, डब्बू उर्फ सुरेश, सुशील, हबीब, हसीन मियां और दिनेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। ब्यूरो