बरेली। ट्रेन से कटकर फल विक्रेता की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया। जीआरपी के मुताबिक मंगलवार दोपहर 11 बजे बाकरगंज निवासी फल विक्रेता मोहम्मद शरीफ (48) सिटी शमशान भूमि पर जलियावाला बाग एक्सप्रेस के आगे कूद गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोहम्मद शरीफ काफी देर से श्मशान भूमि के आसपास घूम रहा था। इसी समय मुरादाबाद की ओर से जलियावाला बाग एक्सप्रेस आई तो वह उसके आगे कूद गया। गेटमैन ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी। जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार ने बताया कि परिवार के अनुसार शरीफ कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। परिवार ने न तो कोई आरोप लगाया और न ही किसी पर कार्रवाई की मांग की। संवाद