बरेली। इज्जतनगर थाने के पीर बहेड़ी की भागवती पत्नी महेश ने सौ फुटा रोड निवासी रविंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। भागवती का कहना है कि उनका देवर राजेश 26 सितंबर को रविंद्र के घर पर मजदूरी कर रहा था। दोपहर के वक्त उनका 14 साल का बेटा सूरज देवर को खाना देने गया था। इस दौरान रविंद्र ने दबाव बनाकर सूरज से दीवार काटने वाली मशीन चलवाई। राजेश के मना करने पर भी नहीं माना। अचानक मशीन में करंट आने से सूरज झुलस गया। रविंद्र ने इलाज का पूरा खर्च उठाने का भरोसा दिया था। बाद में इनकार कर दिया। बेहतर इलाज न मिलने से सूरज का बायां हाथ काटना पड़ा। भागवती की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।