फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के बाबा पर माहौल बिगाड़ने और मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी थाने के सिकलापुर फर्नीचर मंडी के रहने वाले श्याम सुंदर नाम के व्यक्ति ने एक मंदिर के बाबा पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। उसका कहना है कि बाबा अक्सर लोगों से मारपीट करते हैं। बुधवार को वह मंदिर के पास लगे सरकारी नल से पानी पीने गया। इस दौरान बाबा ने उस पर हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। मंदिर के नल से बाबा किसी को पानी नहीं पीने देते। अक्सर हंगामा करते हैं। थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बुधवार को श्याम सुंदर एसएसपी कार्यालय पहुंचा। एसएसपी से बाबा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें