बरेली। सुभाषनगर थाने की नाले के पास स्थित श्याम विहार कॉलोनी में युवक ने सोमवार देर रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। खुदकुशी की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। इंस्पेक्टर सुभाषनगर हरिश्चंद्र जोशी ने बताया कि 30 वर्षीय राजेश मिश्रा पुत्र श्याम बिहार मिश्रा ने सोमवार रात घर के कमरे में पंखे में फंदा लटका कर फांसी लगा ली। उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रह रही है। खुदकुशी की वजह से पड़ताल की जा रही है। अभी परिवार वाले कुछ नहीं बता रहे।