बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति उस पर अपने दो भाइयों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाता है। इंकार करने पर उसके साथ मारपीट करता है। दोनों देवर अविवाहित हैं। उसने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सोमवार को महिला ने एसएसपी से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एसएसपी ने मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।