फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में देर रात प्राइवेट अस्पताल की नर्स से चेन स्नैचिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में शहीद गेट के पास चेन लूट का सिलसिला बंद नहीं हो रहा है। हर महीने किसी न किसी की चेन लूट ली जाती है। शुक्रवार रात आठ बजे डिफेंस कॉलोनी में रहने वाली नीलम मैसी की सवा तोला सोने की चेन लूटकर लुटेरे चौकी के सामने से ही फरार हो गए। नीलम मैसी वार्ड 51 के गौंटिया में स्थित हिना अस्पताल में नर्स हैं। नीलम अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रही थीं। इतने में दो बाइक सवार इज्जतनगर की ओर से आए और शहीद गेट से कुछ दूरी पर चेन तोड़ ली। उसके बाद कुंडल भी छीनने की कोशिश की। नीलम की चीख निकलने पर चेन लेकर चौकी के सामने से बदमाश फरार हो गए। महिला चौकी पर शिकायत करने गई। वहां दरोगा ने कुछ संदिग्धों के फोटो अपने मोबाइल में दिखाए। बताते हैं कि महिला ने इनमें से एक को पहचान लिया है। इज्जतनगर इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि वह मौके पर जांच के लिए जा रहे हैं। लुटेरे आसपास के हुए तो जल्दी पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें