बरेली। कैंट थाने की डिफेंस कॉलोनी निवासी महेश कुमार जेएलए में क्लर्क हैं। रोज की तरह सुबह करीब पांच बजे वह वॉक पर निकले थे, तभी उन पर रॉड से जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि पड़ोसी से ही चल रहे विवाद में हमला किया गया है। सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल महेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।