मीरगंज। क्षेत्र के गांव मीरनगर उर्फ नौगवां के अरविंद ने अपनी बहन रजनी की शादी जुलाई 2013 में रामपुर के थाना मिलक के गांव पशुपुरा के रंजीत के साथ की थी। आरोप है कि ससुराली दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर रजनी को काफी समय से प्रताड़ित कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर छह अक्टूबर को रजनी को बुरी तरह से पीटा। इससे उसकी रीढ़ टूट गई। वह बहन का किसी तरह बरेली में इलाज करा रहा है। अब तक ससुराल से उसे कोई देखने तक नहीं आया है। अरविंद की ओर से मिलक थाने में पति रंजीत, सास चंद्रा, जेठ संजीव, देवर अनमोल, ननद रचना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।