बरेली। इंस्टागम पर एक युवक और उसके परिवार के एडिट किए हुए आपत्तिजनक फोटो डालकर कुछ लोग उन्हें बदनाम कर रहे हैं। एसएसपी के आदेश पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पिछले कुछ दिनों से प्रेमनगर क्षेत्र निवासी एक युवक के सोशल मीडिया एप्लिकेशन इंस्टाग्राम के अकाउंट पर एक अंजान व्यक्ति उन्हें अपशब्द बोल रहा था। आरोपी ने उन्हीं के अकाउंट पर पड़े फोटो आपत्तिजनक ढंग से एडिट कर उनके अकाउंट पर डाल दिए। फिर उनके परिवार के कुछ लोगों के फोटो के साथ भी ऐसा ही किया। उन्होंने इसका विरोध किया तो वो धमकाने लगा। ब्यूरो