भोजीपुरा। कस्बा धौंराटांडा में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्रधान के पुत्र सहित 46 लोगों के विरुद्ध पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई की है। चौकी इंचार्ज धौंराटांडा जेपी सिंह ने बताया कि 20 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कस्बा और आसपास के ग्रामीणों ने जुलूस निकाला था। इसके बाद एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा था। चौकी इंचार्ज ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने आगे भी विरोध करने की रणनीति बनाई है। यह जानकारी होने पर ईसापुर के प्रधान के पुत्र सहित 46 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। सभी को पांच-पांच लाख के निजी मुचलके से पाबंद किया गया है। संवाद