फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 25 हजार का इनामी गो तस्कर कामिल गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। पीलीभीत के बीसलपुर निवासी 25 हजार के इनामी गो तस्कर कामिल कुरैशी को हाफिजगंज पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी सलीम उर्फ हड्डी फरार हो गया। कामिल के बांये पैर में गोली लगी है। गोली लगने के बाद आरोपी को उठाकर लाते वक्त के वीडियो पुलिस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले सेंथल से अहमदाबाद जाने वाले मार्ग पर संरक्षित पशु की हत्या की गई थी। इसके आरोपियों के बाइक से घूमने की सूचना पर मंगलवार रात पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उनको रोकने की कोशिश की। इस पर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस से मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पता लगा कि वह काफी समय से फरार पशु तस्कर पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र के ग्यासपुर का कामिल कुरैशी है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित हो चुका था। मुठभेड़ के दौरान कामिल का साथी बारादरी थाना क्षेत्र के कोट मुहल्ले का रहने वाला सलीम उर्फ हड्डी बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने कामिल को नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया है। एसपी दक्षिणी मानुष पारीक ने बताया कि कामिल ने हाफिजगंज के गांव बीजामऊ में संरक्षित पशु की हत्या की बात कबूल की है। सलीम की भी तलाश चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें