नवाबगंज। तमंचे के बल पर विवाहिता का अपहरण कर तीन दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवक पर विवाहिता का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप है। थाना क्षेत्र के एक गांव में मजदूर मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। मजदूर की पत्नी का आरोप है कि गांव का इमरान हुसैन 24 जुलाई 19 को तमंचे के बल पर जबरन उसके घर से अपहरण कर ले गया। एक गुप्त जगह पर तीन दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा। इसी बीच आरोपी ने विवाहिता के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिया। शिकायत करने थाने पहुंची तो पुलिस ने टरका दिया। आरोपी विवाहिता से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। इससे परेशान विवाहिता ने डीआईजी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। डीआईजी के आदेश पर थाना नवाबगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।