फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी की चेतावनी- माहौल खराब किया तो जाना होगा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एसएसपी शैलेश पांडेय ने ट्विटर और सोशल मीडिया के जरिये अपील जारी करके नागरिकता संशोधन कानून पर टिप्पणी के संबंध में स्थिति स्पष्ट की है। कहा है कि जिले में निषेधाज्ञा लागू है। किसी भी सार्वजनिक स्थान पर पांच या पांच से ज्यादा लोग एकत्र नहीं होंगे। बिना किसी अधिकारी की अनुमति के जुलूस और धरना प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा। कोई व्यक्ति भाषण, सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से भड़काऊ बात नहीं करेगा और न ही इस तरह के पोस्टर छपवाएगा। ऐसा किया तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें