बरेली। निदा खान की ओर से पति के खिलाफ दायर दहेज हत्या और घरेलू हिंसा के मामलों मेें सुनवाई टल गई है। कोर्ट ने इस मामले में अगली तारीख 14 नवंबर नीयत की है। निदा खान के खिलाफ फतवा देने के मामले में भी सुनवाई मुल्तवी कर दी गई है। इस मामले में कोर्र्ट ने अगली तारीख 30 नवंबर तय की है। इस मामले में मुल्जिमान शीरान रजा खां, मुफ्ती खुर्शीद और मुफ्ती अफजाल भी कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। उनके वकील की ओर से हाजिरी माफी की दरख्वास्त लगाई गई है। उल्लेखनीय है कि कल इस मामले में शीरान रजा खां ने कोर्ट में हाजिर होकर जमानत करा ली थी। मुफ्ती खुर्शीद और मुफ्ती अफजाल पहले ही जमानत करा चुके हैं।