बरेली। पीलीभीत बाईपास निशा इन्कलेव की रहने वाली गीता सिंह का चयन हायर जुडीशियल सर्विस (एचजेएस) के लिए हुआ है। वे विद्युत विभाग में काम करने वाले रामपाल सिंह की बेटी हैं। उन्होंने बरेली कॉलेज से अपनी एलएलबी तक की शिक्षा हासिल की। एमजेपी रुहेलखंड कॉलेज में उन्होंने वर्ष 2010 में एलएलएम में टॉप किया ओर गोल्ड मेडलिस्ट रहीं। कचहरी पर उन्होेंने अपर जिला शासकीय अधिवक्ता रीत राम राजपूत के साथ दो साल तक वकालत की।