फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जम्मू-कश्मीर घूमने गया दंपती हादसे का शिकार, पत्नी की मौत

विज्ञापन
रिछा। अरमा का फाइल फोटो।
विज्ञापन
दो माह पूर्व रिछा के दंपती की हुई थी शादी, सैर के लिए जिस टैक्सी से थे निकले, वो नदी में गिर गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरनियां। दो माह पूर्व शादी के बंधन में बंधे रिछा कस्बे के नवदंपती जम्मू कश्मीर में हादसे का शिकार हो गए। पर्यटकों से भरी टैक्सी जिसमें नव दंपती भी सवार थे। वो रविवार को जम्मू कश्मीर के सिंधु नदी में गिर गई, जिसमे नव विवाहिता की मौत हो गयी जबकि उसका पति गंभीर घायल हो गया।
कस्बा रिछा के वार्ड तीन निवासी नाईम अहमद की 19 वर्षीय पुत्री अरमा की शादी दो माह पहले रिछा के ही वार्ड पांच निवासी सगीर अहमद मुल्ला के पुत्र समीर के साथ हुई थी। शादी के बाद नव दंपती सैर करने के लिए एक सप्ताह पहले जम्मू कश्मीर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक नव दंपती जम्मू कश्मीर में टैक्सी से एयरपोर्ट आ रहे थे, उनके साथ अन्य जगहों के पर्यटक भी थे। टैक्सी में चालक समेत नौ लोग सवार बताए जा रहे हैं। परिजनों के मुताबिक रविवार देर शाम सोनमर्ग के पास सिंधु नदी में टैक्सी अचानक गिर गई। एनडीआरएफ, एचडीआरएफ समेत पुलिस ने रेस्क्यू के तहत तीन लोगों को बचा लिया जिसमें रिछा निवासी अरमा का पति समीर भी शामिल है जबकि नव विवाहिता अरमा समेत छह लोग नदी में डूब गए, जिन्हें रेस्क्यू टीम ने घटना स्थल से आठ किमी. दूर सोमवार दोपहर निकाला है। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। इससे परिजनों का हाल बेहाल है।

रिछा। अरमा का फाइल फोटो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें