आंवला। थाना क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद हो गया। इसमें बाइकसवार दंपती को पीट दिया गया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
चकरपुर गांव निवासी मान सिंह ने बताया कि उसकी छह साल की बेटी किरन अपनी ननिहाल मिर्जापुर गांव में गई हुई थी। शनिवार शाम बेटी की तबीयत खराब होने पर उसके मामा मोरपाल उसे बाइक पर बैठाकर चकरपुर छोड़ने आ रहे थे। तभी अलीगंज रोड पर फलों के गोदाम के सामने मोरपाल की बाइक किसी से टकरा गई। इतने में गोदाम के अंदर से कई लोग बाहर आकर पिटाई करने लगे। विवाद की सूचना पर जब वे अपनी पत्नी हंसवती के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने दोनों को पीटा। पुलिस ने आरोपी नासिर व अन्य तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, मारपीट के एक अन्य मामले में रहटुईया गांव निवासी बिलाल ने गांव के ही सरताज, निजाकत, महरूल निशां और सरफराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद