हाफिजगंज। बाइक से आ रही महिला को रास्ते में कुछ लोग अश्लील इशारे करने लगे, जब पति ने विरोध किया तो दंपती को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया गया। थाना हाफिजगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दी तहरीर में बताया कि शनिवार को वह अपने पति के साथ नवाबगंज के एक अस्पताल में भर्ती अपने ससुर को देखने गई थीं। वापस आते समय रास्ते में गांव के कुछ दबंगों ने अश्लील हरकतें की, जिसकी शिकायत महिला ने अपने पति से की। विरोध करने पर आरोपियों ने पति को पीटा, जब वह बचाने आई तो उन्हें भी पीटकर दुष्कर्म की कोशिश की गई, लेकिन लोगों के जुटने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। मामले में पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। संवाद