फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
लाखों के घोटाले का आरोप लगाते हुए सभासदों ने सीएम से की शिकायत
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी। विकास कार्यों में लीपापोती के लिए सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना बेगम के खिलाफ नौ सभासदों ने मोर्चा खोल दिया है। इस संबंध में सभासदों ने मुख्यमंत्री से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
15 वार्डों वाली स्थानीय नगर पंचायत के करीब नौ सभासदों ने मुख्यमंत्री से शिकायत करके चेयरमैन पर मनमानी और हठधर्मी का आरोप लगाया है। सभासदों का कहना है कि उनके द्वारा दिए गए प्रस्तावों और जनता की मुख्य समस्याओं पर ध्यान न देकर वह अपनी मर्जी से कस्बे की निधि का प्रयोग कर रही हैं। आरोप है कि चेयरमैन के दामाद और पति कार्यालय में बैठकर कर्मचारियों पर रौब दिखाते हैं। इतना ही नहीं नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क, नाली और सफाई व्यवस्था चौपट पड़ी है। नगर पंचायत खरीद टेंडर में भी लाखों के घोटाले का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एक वर्ष पहले ही लगाए गए सामान हुए खराब
सामानों की खरीद में मानक की अनदेखी करने के कारण नगर क्षेत्र में लगाए गए वाटर कूलर और लाइटें एक वर्ष से पहले ही खराब हो गए हैं।सभासदों ने मुख्यमंत्री से चेयरमैन के कार्यकाल में किए गए विकास कार्य की जांच कराने की मांग की है। शिकायती पत्र पर सभासद अबोध कुमार सिंह, तसलीम, वसीम अहमद, कृपाल सिंह, सोनतारा, कुमारी गीता, नसरीन,बशीर अहमद, सतीश चंद्र के हस्ताक्षर है। संवाद
विज्ञापन



सारे आरोप निराधार है। कस्बे में करीब दो करोड़ के विकास कार्य किए जा चुके हैं। सभी सभासदों के वार्डों में उनके ही प्रस्ताव पर कार्य किए जा रहे हैं। शिकायत करने वाले सभासद दबाव बनाकर कुछ गलत कार्य कराना चाहते हैं। वह खुद बोर्ड की बैठक और कार्यालय में बैठकर निर्णय लेती हैं। - इमराना बेगम, नगर पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें