दंपती की मौत से लोग स्तब्ध
ओमवती के निधन की सूचना जैसे ही उनके पति उमेश चंद्र सक्सेना को मिली तो वह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए और कुछ ही देर में उनकी भी मौत हो गई। पति-पत्नी की मौत से मोहल्ले के लोग भी स्तब्ध रह गए।
जिसको खबर मिली तो उनके घर सांत्वना देने पहुंच गया। शाम को दोनों का अंतिम संस्कार सिटी श्मशान भूमि पर कर दिया गया। शमशान भूमि पर सपा, भाजपा समेत अन्य दलों के नेताओं ने पहुंचकर गौरव और उनके परिवार को सांत्वना दी।