फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 और कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एंटीजन किट और लैब की जांच रिपोर्ट में 34 और कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों की तलाश में जुट गया है।
विज्ञापन

लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में बिलसंडा के कमल पार्क और कटपुरा में एक-एक, ललौरीखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र के भगडांडी में एक कोरोना पॉजिटिव निकला। वहीं जिला अस्पताल में लगी ट्रूनेट मशीन से बरखेड़ा के जरकलिया में एक, पूरनपुर के रम्पुरा और मोहल्ला कायस्थान में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिला। सोमवार को एंटीजन किट से हुई जांच में बिलसंडा में कोरोना से मरे युवक के परिवार के 11 लोग समेत 16 कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा भी मरौरी ब्लॉक क्षेत्र में दो, बरखेड़ा में तीन, पूरनपुर में एक गर्भवती और एक टीबी रोगी, बीसलपुर में गांव अमृता खास में एक, गांव मवैइया की एक महिला और चुर्रासकतपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का एक कर्मचारी शामिल है। हालांकि दो दिन से अमरिया और न्यूरिया में कोई भी संक्रमित नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों की तलाश पूरी करने के बाद उन्हें होम आइसोलेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें