फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मदरसे में नमाज अदा करने की पोस्ट पर बढ़ा विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। एक मदरसा संचालक ने अपने मदरसे की मस्जिद में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। इससे नाराज विहिप के जिलाध्य ने मामले की शिकायत अधिकारियों से की है। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मदरसा संचालक को कड़ी चेतावनी दी है।
विज्ञापन


सोमवार को क्षेत्र में ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया जाना है। मस्जिदों और ईदगाह में नमाज अदा होनी है। रविवार को कस्बे के ही एक मदरसा संचालक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर दी। इसमें उसने अपने मदरसे की मस्जिद में सुबह 6:15 बजे नमाज पढ़ाए जाने की बात कही थी। साथ ही उसने मस्जिद के फोटो के साथ ही उसमें एक क्यूआर कोड लगा कर लोगों से चंदे की अपील की थी। जिसकी खबर मिलते ही विहिप के जिलाध्यक्ष बाबूराम गंगवार व हिन्दू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष हरपाल गंगवार ने मामले की शिकायत एसडीएम और सीओ से की। जिसे गम्भीरता से लेते हुए सीओ हर्ष मोदी ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। इस दौरान मदरसा संचालक ने उन्हें बताया कि मदरसे में ईद उल अजहा की नमाज नहीं अदा की जाएगी। उसने दूसरी मस्जिद में नमाज की पोस्ट की थी। जिसपर कोतवाल राजकुमार शर्मा ने उसे कड़ी चेतावनी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें