नई परंपरा डालने का प्रयास, गांव में पुलिस तैनात, सांसद और विधायक की पैरवी के बाद सुलझा विवाद
नवाबगंज। चेहल्लुम के जुलूस को लेकर गांव के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाल ने मौके पर जाकर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। गांव के हालात देखते हुए पुलिस तैनात कर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। मामले की जानकारी मिलते ही सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार और विधायक डाॅ. एमपी आर्य की हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझा लिया गया है।
कस्बे के सटे ईधजागीर गांव में शहजादे और जीशान दो ताजियादार हैं। दोनों गांव से चंदा वसूलकर चेहलुम पर ताजिया का जुलूस निकालते हैं। पहले दोनों ताजियादार मिलकर गांव में जुलूस निकालते हैं, लेकिन अब अलग-अलग निकाल रहे हैं। दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया। इस मामले में रविवार को शाहजादे ने सीओ हर्ष मोदी और कोतवाल राजकुमार शर्मा को शिकायती पत्र देकर गांव में नई परंपरा न डालने की मांग की थी।
कोतवाल राजकुमार शर्मा जांच करने गांव पहुंचे। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रेम शंकर गंगवार और पूर्व प्रधान पति अनीस अहमद में तीखी तकरार हो गई। ग्राम प्रधान का कहना है कि पुलिस अपने त्योहार रजिस्टर में देख लें कि ताजिया उस रास्ते से जाता है या नहीं। वहीं, ग्राम प्रधान अनीस कह रहे हैं कि बीते साल जुलूस निकला है। उसकी वीडियो उनके पास है।
वर्जन
जांच-पड़ताल के बाद शहजादे की शिकायत सही पाई गई है। दूसरे पक्ष ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। दोनों पक्षों को समझा दिया गया है कि गांव में काेई नई परंपरा नहीं डालने दी जाएगी।
-राज कुमार शर्मा कोतवाल, नवाबगंज