मीरगंज। सोमवार को टोल टैक्स पर अभद्रता करने और टोल के पास में खिरका वाले रास्ते पर अवैध वसूली किए जाने से नाराज भाकियू सदस्यों ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर एसडीएम मीरगंज को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। शाम को आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। तहसील परिसर में जिला मीडिया प्रभारी अरविंद सिंह सोमवंशी की अगुवाई में एक दिवसीय धरना पर बैठे भाकियू कार्यकर्ताओं ने बताया कि टोल पर कर्मियों के द्वारा किसानों के साथ आए दिन अभद्रता की जाती है। इसके अलावा खिरका, सतुईया,पतवैया आदि गांव से हाईवे पर आने वाले लोकल रोड पर टोलकर्मी वाहनों से अवैध वसूली करते हैं। इसे रोका जाना चाहिए। साथ ही 20 किलोमीटर तक क्षेत्रीय वाहनों को टोल फ्री करना चाहिए। इस तरह किसानों ने अपने विभिन्न मांगों को रखा। संवाद