शाही। विद्युत उपकेंद्र शाही के अवर अभियंता साबिर खान ने संविदा लाइनमैन अजीम अहमद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने शनिवार को थाना पुलिस को दिए शिकायती पत्र में जान-माल के नुकसान की आशंका जताई। आरोप है कि अजीम ने निगम को गुमराह कर बकायेदार उपभोक्ताओं को नए बिजली कनेक्शन दिए। एक अक्तूबर को जांच में यह गड़बड़ी सामने आई, जिससे निगम को राजस्व हानि हुई। अवर अभियंता ने अजीम अहमद को मनमानी करने वाला प्रभावशाली व्यक्ति बताया। उन्होंने पुलिस से लाइनमैन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और खुद की सुरक्षा की मांग की है। अजीम अहमद पहले से बिजली चोरी के मुकदमे में भी नामजद है। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।