फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 85 लाख का चूना लगाकर फरार हो गया ठेकेदार, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सड़क बनाने वाला ठेकेदार एक कंपनी को 85 लाख रुपये का चूना लगाकर फरार हो गया। अब कंपनी के मैनेजर ने ठेकेदार के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आकाशपुरम स्थित मैसर स्टोन हाइट्स इन्फ्रा कंपनी के मैनेजर ऋषभ सिंह तोमर ने बताया कि उनकी कंपनी सड़क बनाने की सामग्री उपलब्ध कराती है। वर्ष 2021 में हाईवे चौकी, मथुरा निवासी ठेकेदार किशन मुरारी उनके पास आया था। उसने खुद को मुरारी कंस्ट्रक्शन का मालिक व ठेकेदार बताते हुए सड़कों के निर्माण के लिए मैटेरियल मांगा था। उसने मीरगंज में दो और सिरौली में एक सड़क का निर्माण कराया था। इसके लिए पूरा मैटेरियल उनकी कंपनी से खरीदा गया, लेकिन उसका भुगतान नहीं किया गया। वह उनकी कंपनी से 85.70 लाख रुपये का मैटेरियल उधार ले गया था। कई बार उससे भुगतान करने के लिए कहा, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद ऋषभ ने एसएसपी को तहरीर दी। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें