फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बेटे को नियुक्ति पत्र मिलने पर किया संविदकर्मी का अंतिम संस्कार

Sun, 02 Aug 2026 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। ट्रांसफार्मर पर बल्ब लगाने के दौरान शुक्रवार को करंट की चपेट में आए पंकज के आश्रित बेटे को शनिवार को नौकरी का नियुक्ति पत्र दिया गया है। निवड़िया निवासी संविदाकर्मी पंकज मिश्रा 11 केवी लाइन की चपेट में आकर झुलसने से गिर गए थे। सीएचसी ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद परिजन एसडीओ के पास गए। आरोप है कि एसडीओ ने संवेदनहीनता दिखाते हुए अभद्रता की। इससे आक्रोशित परिजनों ने पंकज का अंतिम संस्कार रोककर रात में विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस की समझाइश पर वे लौट गए। शनिवार को एसडीओ संजीव गुप्ता और जेई सूरज तोमर पुलिस के साथ गांव गए। पंकज के बड़े बेटे निखिल को ग्लोबल कंपनी की ओर से जारी नियुक्ति पत्र दिया। इसके बाद परिजनों ने पंकज का अंतिम संस्कार किया। इस बाबत अधिशासी अभियंता पवन वर्मा ने बताया कि संबंधित कंपनी का नियुक्ति पत्र निखिल को दिलाया गया है। मुआवजे की 10 लाख रुपये की रकम के लिए कागजात ले लिए हैं। प्रक्रिया पूरी होने पर वह भी खाते में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें