फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संविदा कर्मियों ने एस्टीमेट के बिना कर दिया लाइन का विस्तार, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विद्युत निगम के संविदा कर्मचारियों ने एस्टीमेट के बिना ही लाइन का विस्तार कर दिया। जांच में घपला सामने आया तो जेई ने दो संविदा कर्मियों समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर, शुक्रवार को कुछ लोगों ने संविदा कर्मियों की मनमानी की शिकायत मुख्य अभियंता देहात पीके सिंह से की है।
विज्ञापन

भमोरा क्षेत्र के देवचरा निवासी अरविंद कुमार और भोलापुर निवासी प्रताप सिंह ने विद्युत निगम के झटपट पोर्टल पर बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। जिन स्थानों पर कनेक्शन होने थे, वहां से घरेलू लाइन की दूरी 40 मीटर से ज्यादा थी। उपकेंद्र के संविदाकर्मी संजीव कुमार और मुकेश कुमार ने अधिकारियों को जानकारी दिए और एस्टीमेट तैयार किए बिना ही लाइन का विस्तार कर दिया। शिकायत के बाद जांच कराई गई तो मालूम हुआ कि विद्युत निगम को इससे 75 हजार रुपये से ज्यादा की क्षति हुई है। इसके बाद एसडीई संजीव कुमार प्रभाकर के आदेश पर जेई जागेश कुमार ने विजिलेंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें