बरेली। रोडवेज की क्षेत्रीय कार्यशाला के अलावा रुहेलखंड, बरेली और पीलीभीत डिपो के वर्कशॉप में तैनात 30 से ज्यादा आईटीआई संविदा कर्मचारियों को होली से पहले नकद दो-दो हजार रुपये दिए जाने संबंधी अपने ही आदेशों का जिम्मेदारों ने पालन नहीं किया। सेवा प्रबंधक अजीम ने 27 अगस्त को इस संबंध में आदेश जारी किया था। यह नकद धनराशि आईटीआई कर्मचारियों को होली से पहले भुगतान की जानी थी। अब तक धनराशि का भुगतान नहीं किया गया है।