उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले दो जनवरी से बरेली में मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर संविदा कर्मचारियों का क्रमिक धरना जारी है। कर्मचारियों ने एलान किया है कि 17 जनवरी को बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत के सभी संविदा कर्मचारी चीफ इंजीनियर कार्यालय पर एकत्र होकर आंदोलन को तेज करेंगे।
संघ के जिलाध्यक्ष रिंकू श्रीवास्तव ने बताया कि 17 जनवरी को पूरी तरह से कार्य बहिष्कार किया जाएगा। अभियंता और सभी जनपदों के अधिशासी अभियंताओं को कार्य बहिष्कार के बारे में पहले से सूचित कर दिया गया है। आंदोलन के तहत आयोजित सभा को संबोधित करने के लिए संघ के प्रांतीय महामंत्री देवेंद्र पांडे आएंगे।
ये हैं कर्मचारियों की मांगें
1. कर्मचारियों को हर महीने की सात तारीख तक वेतन का भुगतान किया जाए ।
2. कर्मचारियों का पीएफ हर महीने नियमित रूप से जमा कराया जाए ।
3. अब तक पीएफ में जो घोटाला हुआ है उसकी जांच कराई जाए ।
4. दोष सिद्ध किए बिना कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त करने के मामले की उच्चस्तरीय जांच हो कर्मचारियों को वापस सेवा में लिया जाए ।
5. बिजली लाइनों पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण दिए जाएं ।