फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पत्नी से फोन पर न जाने ऐसी क्या हुई बात, कैंट में तीसरी मंजिल से कूदकर युवक ने दी जान

Sun, 09 Jul 2023 06:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

सेना की जूनियर लीडरशिप अकादमी में ठेका कर्मचारी ने रविवार सुबह अचानक तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। वह फोन पर पत्नी से बात कर रहा था। बताया गया है कि युवक का पत्नी से विवाद चल रहा था। 
विज्ञापन
धर्मवीर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली कैंट में सेना की जूनियर लीडरशिप अकादमी (जेएलए) में ठेका कर्मचारी 27 वर्षीय धर्मवीर ने तीन मंजिला भवन से कूदकर जान दे दी। जांच में पता लगा कि धर्मवीर मोबाइल फोन पर पत्नी से बात कर रहा था। अचानक किसी बात पर उसने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

विज्ञापन


शीशगढ़ के बूची की गौटिया निवासी धर्मवीर जेएलए की मेस में ठेकेदार के अधीन खानसामा का काम करता था। शनिवार शाम वह जेएलए भवन की तीसरी मंजिल पर जाकर नीचे कूद गया। साथियों ने उसे मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें- सब के मन में एक ही सवाल, आखिर क्यों?: शादी से पहले होने वाली दुल्हन को भगा ले गया मंगेतर, अगले साल आनी थी बरात

विज्ञापन
विज्ञापन

मायके चली गई थी पत्नी 

धर्मवीर की मां बालदेई ने बताया कि कुछ दिन पहले धर्मवीर घर आया था। वहां उसका पत्नी से विवाद हो गया था तो वह गुस्से में लोअर और टीशर्ट पहने ही घर से ड्यूटी चला आया। पत्नी मायके चली गई थी। पुलिस ने छत से मोबाइल फोन बरामद किया है। 

पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त धर्मवीर अपनी पत्नी से मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। इस बीच विवाद बढ़ गया। कोई ऐसी बात हुई कि धर्मवीर ने छलांग लगा दी। धर्मवीर की शादी हाफिजगंज थाने के बसई गांव निवासी राजवती से हुई थी। उसकी तीन साल की बेटी भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें