फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: सांड़ों से बचने के प्रयास में फिसली बाइक, हाईवे पर गिरे गार्ड को कंटेनर ने कुचला, दर्दनाक मौत

Thu, 12 Jan 2023 05:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार को सांड़ों के कारण दर्दनाक हादसा हो गया। सांड़ से बचने के प्रयास में एटीएम गार्ड बाइक सहित हाईवे पर गिर गया, उसे कंटेनर ने कुचल दिया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में छुट्टा गोवंश मौत का सबब बनकर सड़कों पर घूम रहे हैं। बृहस्पतिवार को हाईवे पर लड़ाई कर रहे सांड़ों के कारण दर्दनाक हादसा हो गया। सांड़ों के बचने के प्रयास में एटीएम गार्ड बाइक सहित हाईवे पर गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे कंटेनर ने गार्ड को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

 
दर्दनाक हादसे में लखीमपुर खीरी जिले के थाना उचौलिया के बनका गांव निवासी सर्वेश कुमार (40) की मौत हुई है। सर्वेश कुमार बरतारा स्थित ग्रामीण बैंक के एटीएम में गार्ड थे। घर से रोजाना बाइक से नौकरी करने आते थे। सुबह करीब नौ बजे गुर्री चौकी के पास सांड़ नेशनल हाईवे पर लड़ रहे थे। 

मौके पर ही हो गई मौत 

सांड़ों से बचने के लिए सर्वेश ने बाइक को किनारे से निकाला, तभी बाइक फिसलने से सड़क पर गिर गई। इस बीच पीछे से आए कंटेनर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़ पड़े। सर्वेश की मौके पर मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

कंटेनर को पुलिस ने थाने पर खड़ा करा लिया है। सर्वेश की मौत से उसके परिवार को दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उसकी पत्नी कुसुमा व चार बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें