फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिजली ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आंधी-बारिश के बाद लोकल फॉल्ट तो ठीक कर लिए गए पर विद्युत निगम ट्रिपिंग की समस्या से निजात नहीं दिला पा रहा है। अब दिन में भी ट्रिपिंग होने लगी है। सीबीगंज उपकेंद्र से पोषित इलाकों में शनिवार दोपहर दो बजे बिजली गुल हुई तो रात नौ बजे आई। रविवार को भी सुबह नौ से 11 बजे तक बत्ती गुल रही। राम वाटिका में भी दोपहर 12 से शाम चार बजे तक ट्रिपिंग होती रही। 30 मिनट के लिए बिजली आती तो इतनी ही देर के लिए गुल हो जाती थी। अमर उजाला फीडर से पोषित इलाकों में भी यही हाल रहा। शाहदाना के रोहली टोला, कांकर टोला में भी ट्रिपिंग होती रही। कालीबाड़ी क्षेत्र में भी उपभोक्ता ट्रिपिंग से परेशान रहे। अपराह्न दो से तीन बजे तक व चार से पांच बजे तक ट्रिपिंग होती रही। प्रभारी अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस समस्या पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें