फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिलपुर क्राॅसिंग के पास दातागंज मार्ग पर सर्विस रोड का निर्माण शुरू

विज्ञापन
बिलपुर क्रासिंग के पास दातागंज मार्ग पर सर्विस रोड का कार्य शुरू
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास सर्विस रोड के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। इससे अब यहां से आवागमन करने वालों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बिलपुर रेलवे क्राॅसिंग के पास आरओबी निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसके कारण क्राॅसिंग के दोनों तरफ के वाहनों के निकलने के लिए जगह नहीं बची थी। निर्माण कंपनी ने दोनों तरफ की सड़क को खोद दिया था, जिसके चलते राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया था। क्राॅसिंग के दोनों तरफ जाम लगता था। अमर उजाला ने लोगों की समस्या को 18 जून को इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद से कंपनी के ठेकेदार द्वारा सर्विस रोड पर पत्थर डालकर क्राॅसिंग के दोनों तरफ निकलने के लिए औपचारिक व्यवस्था की थी, लेकिन समस्या कम नहीं हुई। बुधवार से क्राॅसिंग से दातागंज मार्ग की तरफ आरओबी के एक साइड सर्विस रोड को डाला गया है। जल्द ही दोनों तरफ सर्विस रोड तैयार हो जाएगी। उसके बाद राहगीरों को निकलने में राहत मिलेगी। संवाद

बिलपुर क्रासिंग के पास दातागंज मार्ग पर सर्विस रोड का कार्य शुरू

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें