भोजीपुरा में रेलवे विद्युत उपकेंद्र सफलता पूर्वक हुआ चार्ज।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली-पीलीभीत रेलखंड पर जल्द चलेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें
बरेली। बरेली-पीलीभीत रेलखंड पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ाने की तैयारी तेजी से चल रही है। भोजीपुरा स्टेशन के पास 132/25 केवीए के सब स्टेशन का निर्माण पूरा हो गया है। इसके साथ ही दोनों ट्रांसफार्मरों को दोहना के उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड की सप्लाई से भी चार्ज किया गया है। जल्दी ही 25 हजार वोल्ट से चार्ज किया जाएगा। रेलव विकास निगम के प्रबंधक श्रीकृष्ण मोहन विश्वकर्मा ने बताया कि सब स्टेशन का निर्माण कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड ने कराया है। जल्दी ही सीआरएस का निरीक्षण होगा, उसकी रिपोर्ट आने के बाद इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलना शुरू होंगी। चार्जिंग के समय कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड के मैनेजर अनुुुभव जैन, रेल विकास निगम के साइट इंजीनियर कार्तिक जैन भी उपस्थित रहे। संवाद