फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिना अनुमति के डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा का निर्माण रुकवाया

Mon, 01 Jun 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। गांव सुकुटिया के आंबेडकर पार्क में कुछ लोगों ने रविवार को डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए निर्माण कार्य शुरू किया। पुलिस के मुताबिक, पार्क में एक प्रतिमा लगी हुई है। कुछ लोग दूसरी जगह पर प्रतिमा स्थापित करने की मंशा से निर्माण कार्य कराने लगे। सूचना पर नायब तहसीलदार पुलिस के साथ वहां गए। वे लोग निर्माण की अनुमति नहीं दिखा सके। प्रशासन ने कार्य रुकवाया। साथ ही बनाए जा चुके चबूतरे को भी तोड़ने का निर्देश दिया। इसपर फरीदपुर के युवा नेता जवाहर लाल ने वहां जाकर विरोध किया। बाद में ग्रामीणों ने अनुमति मिलने के बाद निर्माण कार्य बहाल करने का वादा किया। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि बिना अनुमति किया जा रहा निर्माण कार्य रुकवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें