फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की अभद्रता का वीडियो वायरल: डायल 112 की गाड़ी बाइक से टकराने पर विवाद, पशुधन मंत्री के लिए कहे अपशब्द

Tue, 29 Aug 2023 12:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

भाजपा के श्रम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनुराग पांडे ने बताया कि सुबह सात बजे वह बस स्टैंड चौराहे के पास अपनी बाइक खड़ी करने के बाद खरीदारी करने गए थे। इसी दौरान डायल 112 की गाड़ी की खड़ी बाइक में पीछे से टक्कर हो गई। टक्कर जानबूझकर मारी गई थी।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरौली बस स्टैंड चौराहे पर डायल 112 की गाड़ी भाजपा के श्रम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनुराग पांडे की बाइक से टकरा गई। उन्होंने इसका विरोध किया तो सिपाही ने उनसे अभद्रता की। पशुधन मंत्री के लिए भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


अनुराग पांडे ने बताया कि सुबह सात बजे वह बस स्टैंड चौराहे के पास अपनी बाइक खड़ी करने के बाद खरीदारी करने गए थे। इसी दौरान डायल 112 की गाड़ी की खड़ी बाइक में पीछे से टक्कर हो गई। अनुराग पांडे ने बताया कि टक्कर जानबूझकर मारी गई। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो सिपाही अभद्रता करने लगा। अपना परिचय देते हुए उन्होंने कहा कि वह पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के प्रतिनिधि हैं। इस पर वह और आगबबूला हो गया।

उसने मंत्री के लिए भी अपशब्दों का प्रयोग किया। खुद को जमींदार घराने का बताते हुए सिपाही मारपीट पर आमादा हो गया। अनुराग पांडे ने इसका वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष यशु गुप्ता ने बताया कि पुलिस जब कार्यकर्ताओं से इस तरह का व्यवहार कर रही है तो आम लोगों से यह कैसे पेश आती होगी। उन्होंने डीजीपी से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर सिरौली राजेश कुमार मौर्या ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें