फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्मैक तस्करी का आरोपी सिपाही होगा बर्खास्त

Sun, 24 Sep 2023 02:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तराखंड में स्मैक के साथ पकड़े गए सिपाही रविंद्र के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है। उत्तराखंड पुलिस से सिपाही की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने उसे निलंबित कर दिया था। आरोप साबित होने पर उसकी बर्खास्तगी तय मानी जा रही है।
विज्ञापन

2021 बैच का सिपाही रविंद्र की तैनाती कैंट थाने में थी। मूल रूप से वह बागपत का निवासी है। वह पांच दिन की छुट्टी लेकर गया था। इसी दौरान उत्तराखंड के लालकुआं में वह बीडीएस के छात्र मीरपाल और एमसीए के छात्र अर्जुन पांडेय के साथ स्मैक तस्करी में पकड़ लिया गया। अब पुलिस के साथ एंटी नारकोटिक्स स्क्वाॅड ने जांच शुरू कर दी है। एसएसपी ने बताया कि विभागीय जांच के बाद सिपाही के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
उत्तराखंड के लालकुआं में स्मैक की अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद होने और तस्करों के तार बरेली से जुड़े होने के बाद यहां के सीबीगंज, फतेहगंज पश्चिमी, फरीदपुर और फतेहगंज पूर्वी कस्बे फिर चर्चा में हैं। ये इलाके अफीम, स्मैक और हेरोइन की तस्करी के लिए कुख्यात हैं।
विज्ञापन

बरेली के स्मैक तस्करों का जाल यूपी के साथ उत्तराखंड, झारखंड, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब तक फैला हुआ है। सीबीगंज, फतेहगंज पश्चिमी, फरीदपुर और फतेहगंज पूर्वी स्मैक तस्करों के गढ़ रहे हैं। फतेहगंज पूर्वी के छोटे प्रधान उर्फ शहीद खां, फतेहगंज पश्चिमी के तस्कर सराफत हुसैन, इशाकत, रिफाकत, उस्मान, रेहाना, मुन्नी बेगम, सोनू कालिया, इरशाद, अशरफ, नसरत आदि के खिलाफ भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो चुकी हैं। इनमें से कई तस्कर जेल में हैं, लेकिन स्मैक तस्करी का धंधा बदस्तूर चला रहे हैं।
अब तस्करों ने फतेहगंज पश्चिमी के गांव कुरतरा, खिरका को अड्डा बना लिया है। युवा जल्द अमीर बनने के लालच में कैरियर का काम करते हैं। पुलिस बड़े तस्करों तक नहीं पहुंच पाती।
तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उत्तराखंड में पकड़े गए सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच कराई जा रही है। दोनों छात्रों का आपराधिक रिकाॅर्ड भी खंगाला जा रहा है। - घुले सुशील चंद्रभान, एसएसपी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें