बरेली। महानगर कॉलोनी में मंगलवार को रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई। इस दौरान मयंक मल्होत्रा की ओर से सत्र 2024–25 के आय-व्यय का वित्तीय ब्योरा प्रस्तुत किया गया। आगामी वर्ष में कॉलोनी के लिए जन सुविधाओं का प्रस्ताव भी दिया गया। उपस्थित सदस्यों एवं निवासियों ने इस पर अपनी सहमति दी। सड़क निर्माण में अपना योगदान व मार्गदर्शन देने वाले पीके अग्रवाल को पुरस्कृत किया गया। पंकज गंगवार के सुझाव के अनुसार गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग तरीके से निस्तारित किया जा रहा है। इससे पहले बैठक की शुरुआत वंदे मातरम गायन के साथ हुआ। कर्नल सुधीर पाराशर ने प्रेरणा गीत की प्रस्तुति दी। इस मौके पर एसोसिएशन की अध्यक्ष मालती देवी, सचिव जयंती प्रसाद, कोषाध्यक्ष आरके गौड़, हेमंत शर्मा, उमाकांत शर्मा, मुकेश सक्सेना आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो