फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कांग्रेस ने मांगी फॉर्म-6, 7 व 8 से संबंधित आवेदनों की पूरी सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर महानगर कांग्रेस कमेटी का शिष्टमंडल बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी से मिलने पहुंचा। उनकी अनुपस्थिति में शिष्टमंडल ने प्रशासनिक अधिकारी प्रवीण जौहरी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान फॉर्म-छह, सात व आठ से संबंधित आवेदनों की संपूर्ण सूची उपलब्ध कराने की मांग की गई। महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि जानकारी प्राप्त हुई है कि भाजपा सरकार अपने प्रभाव का दुरुपयोग कर अवैध वोट बनवाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि न तो कोई अवैध मतदाता सूची में शामिल हो और न ही कोई वैध मतदाता अपने मताधिकार से वंचित रहे। इस दौरान पार्टी प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, महेश पंडित, हरीश कुमार, मोहम्मद जकी, आशीष, रुस्तम, रमेश श्रीवास्तव, जाहिद अली, पीयूष आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें