फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सुदामा चरित्र के प्रसंग के साथ श्रीमद्भागवत कथा का समापन

Thu, 11 Jun 2026 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। सीबीगंज स्थित आईटीआर कॉलोनी के हरिहर मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का सातवें दिन समापन हो गया। अंतिम दिन कथा व्यास बृज किशोरी और पंडित चेतन देव पाठक ने कथा का वाचन किया। कथा व्यास ने सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण वैभव के नहीं, बल्कि केवल निस्वार्थ प्रेम और भक्ति के भूखे हैं। इसके बाद राजा परीक्षित के मोक्ष प्रसंग को समझाते हुए उन्होंने बताया कि भागवत कथा का श्रवण मनुष्य को जीवन-मरण के बंधनों से मुक्त कर मोक्ष की ओर ले जाता है। समापन पर हवन, पूर्णाहुति और आरती की गई। कथा में वीर सिंह राज, पीसी पाठक, सचिव केएम शर्मा, चंद्रपाल साहू, आशा श्रोतिया, प्रभा यादव, मंजू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें