फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: केंद्रीय राज्यमंत्री से एनएचएआई के अधिकारियों की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली-पीलीभीत-सितारगंज हाईवे के चौड़ीकरण और बीसलपुर-पीलीभीत हाईवे के अधिग्रहण की प्रक्रिया में नियमों का पालन न होने की शिकायत केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद से की गई। बृहस्पतिवार को पीलीभीत के भ्रमण पर आए केंद्रीय राज्यमंत्री से बीसलपुर क्षेत्र के अशरफ हुसैन व धर्मवीर आदि ने कहा कि बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग के बाइपास की प्रस्तावित चौड़ाई के बारे में एनएचएआई के अधिकारी सही जानकारी नहीं देते हैं। अतिक्रमण को हटाने में भी भेदभाव किया गया। वहीं क्रांतिकारी विचार मंच के प्रदेश संयोजक देवस्वरूप पटेल ने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री भी वाकिफ हैं कि किस तरह से अधिकारी मनमानी कर रहे हैं, इसीलिए उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कार्रवाई के संकेत दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें