Complaint: Husband creates pressure to do prostitution
बरेली। भोजीपुरा क्षेत्र की महिला ने पति पर देह व्यापार करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय में शिकायत की है।
महिला ने कहा कि 20 साल पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। वर्ष 2016 में देवरनिया का एक युवक नौकरी दिलाने के बहाने उसे दिल्ली ले गया और वहां दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे उत्तराखंड के रुद्रपुर ले जाकर अपने बहनोई के यहां बंधक बना लिया। पुलिस कार्रवाई की नौबत आई तो आरोपी ने उससे शादी कर ली, लेकिन बाद में दहेज में दो लाख रुपये की मांग करके प्रताड़ित करने लगा। उसके बेटा हुआ तो पति ने उसके इलाज के नाम पर कई लोगों से सूद पर रुपये उधार ले लिए और अब रकम चुकाने के लिए देह व्यापार करने का दबाव बना रहा है। किसी तरह वहां से भागकर उसने पति के खिलाफ एसएसपी कार्यालय में शिकायत की है। एसएसपी ने भोजीपुरा पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो