बरेली। बीडीए से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना निर्माण कराए जाने की शिकायत की गई है। शिकायती पत्र में नवदिया झादा निवासी कमलेंद्र सिंह ने कहा कि अवैध निर्माण रोकने के लिए वह बीडीए उपाध्यक्ष और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से मिल चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। सिर्फ आश्वासन ही मिला है। कार्रवाई में देरी की वजह से दो दुकानों का निर्माण हुआ है। इस मामले का संज्ञान लिया जाए। सड़क के किनारे का अवैध निर्माण हटना चाहिए। दोषियों पर कार्रवाई के साथ ही, जिन लोगों की अनदेखी से निर्माण हुआ है, उनकी भी जवाबदेही तय हो। ब्यूरो