फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दलदल जैसी सड़क से राहगीर परेशान

Thu, 23 Jul 2026 01:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। कस्बे से सरदारों के झाले (नानकपुरा) को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य धीमी गति से किया जा रहा है। बरसात में निर्माणाधीन सड़क दलदल जैसी बन गई है। इससे राहगीर, वाहन और पशु चोटिल हो रहे हैं। किसानों को खेतों पर जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत प्रशासन ने दो माह पहले 300 मीटर के खड़ंजे के नवीनीकरण के लिए 19 लाख रुपये का ठेका दिया था। स्थानीय लोगों में कार्य की धीमी गति पर रोष है। ठेकेदार आरिफ ने बारिश को काम धीमा होने का मुख्य कारण बताया। उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे नाले की दीवार बन गई है और मिट्टी डाली जा रही है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजन नाथ तिवारी ने ठेकेदार से काम में तेजी लाने को कहा है ताकि बरसात में आवागमन सुचारु हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें